{"_id":"5ca10c60bdec2214380c3a69","slug":"101554058336-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोर्रा नदी में किशोरों को बचाने में युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोर्रा नदी में किशोरों को बचाने में युवक डूबा
Mon, 01 Apr 2019 12:22 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्रह्मपुर(गोरखपुर)। झंगहा इलाके के बोहाबार स्थित गोर्रा नदी में डूब रहे दो किशोरों को बचाने में उसी गांव के भीम की डूबकर मौत हो गई। डूबने से पहले भीम ने दोनों किशोरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था।
गजाईकोल निवासी अंकित (15) और आकाश (14) रविवार को दोपहर दो बजे गोर्रा नदी में नहा रहे थे। वहीं कुछ दूर पर उसी गांव के राकेश का बेटा भीम (20) भी नहा रहा था। इसी बीच अंकित और आकाश गहरे पानी में चले गए। दोनाें को बहता देख भीम उन्हें बचाने गया। भीम ने दोनों किशोरों को तो बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में चला गया। डूबने से बचे किशोरों ने गांव में युवक के नदी में बहने की सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद प्रधान अजीत प्रताप की सूचना पर पहुंचे एसडीएम चौरीचौरा त्रिवेनी प्रसाद वर्मा ने देवरिया से गोताखोरों को बुलाया। दो घंटे की छानबीन के बाद भीम को बाहर निकाला गया। भीम को पीचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब नौ बजे भीम की जिला अस्पताल में मौत हो गई। भीम तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन