फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे के पास होगा हर रूट का विकल्प

रेलवे के पास होगा हर रूट का विकल्प

Fri, 11 Jan 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के पास होगा हर रूट का विकल्प
लेट नहीं होंगी गोरखपुर से गुजरने वाली 140 ट्रेनें
विज्ञापन

हर रूट का विकल्प तैयार, हादसा होने पर दूसरे रूट से ट्रेनें निकाली जा सकेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आने वाले दिनों में गोरखपुर से होकर जाने वाली करीब 140 ट्रेनें ट्रैक खाली न होने की वजह से लेट नहीं होंगी। हादसा होने की स्थिति में भी इन्हें रास्ता बदलकर चलाया जा सकेगा। यह रेलवे की ओर से सभी मेन रूटों के विकल्प तैयार करने से संभव हो सकेगा। अप्रैल 2019 तक छपरा से लखनऊ तक तीन-चार वैकल्पिक रूट तैयार हो जाएंगे। दो साल में इनका विद्युतीकरण भी हो जाएगा है। इसके बाद मालगाड़ियों को अलग रूट से चलाने की तैयारी है।
गोरखपुर से बिहार जाने के लिए मेन रूट सीवान-छपरा है। अब इसका बाईपास भी तैयार हो गया है। छपरा-थावे-कप्तानगंज के रास्ते ट्रेनें गोरखपुर आ जाएंगी। वहीं कप्तानगंज से दूसरा रूट वाल्मिकीनगर-नरकटियागंज (205 किमी) है। इसका विद्युतीकरण हो चुका है। मार्च में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) का निरीक्षण भी प्रस्तावित है। सीआरएस ने गोरखपुर से वाल्मिकीनगर तक ट्रेन चलाने को पहले ही हरी झंडी दे दी है। यानी अप्रैल से इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चल सकेंगी। यह भी बिहार से आने वाली ट्रेनों का वैकल्पिक रूट होगा।
विज्ञापन

-
बाराबंकी से मैलानी रूट पर भी प्रस्तावित
बाराबंकी से मैलानी रूट भी ब्रॉड गेज के लिए प्रस्तावित है। ऐशबाग से सीतापुर रूट का काम पूरा होने के बाद रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दो दिन पहले ही ट्रेनों को रवाना किया था। सीतापुर से लखीमपुर तक रेलवे ट्रैक पर काम हो चुका है। लखीमपुर से मैलानी तक काम बाकी है। इसका प्रस्ताव भी तैयार है। इस वित्तीय वर्ष में बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सभी मेन रूट का विकल्प तैयार किया जा रहा है। बिहार से गोरखपुर आने के लिए विकल्प के तौर पर दो रूट उपलब्ध होंगे। दो से तीन साल में सभी रूट का विद्युतीकरण का काम भी पूरा हो जाएगा। - संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed