फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जीएम ने जाने कुंभ के लिए रेलवे के इंतजाम

जीएम ने जाने कुंभ के लिए रेलवे के इंतजाम

Wed, 26 Dec 2018 11:51 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
जीएम ने जाने कुंभ के लिए रेलवे के इंतजाम
जीएम ने बैठक के दौरान पुस्तक का विमोचन भी किया - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने विद्युत विभाग की जनरल पावर सप्लाई पर आधारित पुस्तक ‘अनुरक्षण शेड्यूल एवं महत्वपूर्ण पालिसी सर्कुलर’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया। महाप्रबंधक ने कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को समय से चलाने एवं अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने योजना के मुताबिक समय से काम करने, अनारक्षित समपारों को रक्षित करने, रेलवे क्रासिंग पर बन रहे सीमित ऊंचाई के सव-वे के निर्माण कार्य को पूरा करने तथा कोहरे में ट्रेनों के समय पालन को सुधारने का निर्देश दिया। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर बेचू राय ने बताया कि पुस्तक में विद्युत अनुरक्षण कार्य के नियमों से संबंधित अहम जानकारी दी गई है। इससे विद्युत अनुरक्षण में लगे पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को सहायता मिलेगी। पुस्तक में लिफ्ट, एस्केलेटर, सोलर प्लांट आदि उपकरणों की भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed