{"_id":"5c228062bdec2256db061fb1","slug":"101545764962-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिले यार, यादें ताजा हुईं तो छलक उठे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिले यार, यादें ताजा हुईं तो छलक उठे आंसू
Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में पुरातन छात्र सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रो. बीएम शर्मा को सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। लंबे अरसे बाद जब मालवियंस मिले तो साथ गुजारे लम्हों की यादें ताजा हो गईं। गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और खुशी से आंखों से आंसू छलक गए। माहौल में खुशियां और अपनापन दोनों थे। मालवियंस के साथ उनके परिवार खुशियों में शरीक हुए। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को सिल्वर जुबिली बैच की एल्युमिनाई मीट-2018 का आयोजन किया गया। देशभर से आए मालवियंस सुबह परिचय समारोह में मिले और शाम को हॉस्टल देखने पहुंचे।
बतौर अतिथि पॉवर कार्पोरेशन के पूर्व एमडी मालवियन एपी मिश्रा ने पढ़ाई के दिनों की यादों को साझा किया। कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं और फिर भविष्य की योजनाओं की जानकारी पुरातन छात्रों को दी। सांस्कृतिक संध्या का संचालन डॉ. बीके पांडेय तथा डॉ. डीएस सिंह ने आभार ज्ञापन किया। मंच पर डीआइटी विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रो. आरसी गोयल, एसएस गुलाटी, अशोक भाटिया, डीडी बाधवा मौजूद रहे।

प्रो. बीएन शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
गोरखपुर। एल्युमिनाई मीट में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य बीएन शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। वहीं मो. एहतेशाम हक को प्रथम विशिष्ट पुरातन छात्र पुरस्कार और केके सिंह को द्वितीय विशिष्ट पुरातन छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान पॉवर कार्पोरेशन के पूर्व एमडी एपी मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक ‘सिफर से शिखर’ का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन