फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शिक्षा में व्यापक, गुणात्मक बदलाव होगा : योगी

शिक्षा में व्यापक, गुणात्मक बदलाव होगा : योगी

Tue, 11 Dec 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 11 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा में व्यापक, गुणात्मक बदलाव होगा : योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा, शोध के क्षेत्र में व्यापक और गुणात्मक बदलाव किया जाएगा। इसके जरिए बेहतर व्यक्तित्व, समाज का निर्माण की कोशिश होगी।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के मुख्य महोत्सव और सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रतीक चिन्ह देकर और उत्तरी पहनाकर स्वागत किया। राज्यपाल राम नाईक को महाराणा प्रताप की मूर्ति भेंट की, फिर शिक्षा परिषद की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषद से संबंधित 44 शैक्षिक, चिकित्सा संस्थानों में करीब 50 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। देश जब गुलाम था, तब इसकी स्थापना हुई थी। स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। संस्थापक सप्ताह समारोह में पहली बार महामहिम आए हैं। यह परिषद के लिए गौरव के क्षण हैं। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की मान्यता 2016 में मिली थी। छात्राएं नर्सिंग का कोर्स कर रही हैं। पढ़कर निकलेंगी तो नर्सिंग स्टॉफ की कमी पूरी होगी। गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के जरिए गरीब, वंचित परिवारों की सेवा की जा रही है। छात्रवृत्ति और पुरस्कार देकर विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा पैदा की जाती है। इसका सकारात्मक नतीजा रिजल्ट के रूप में सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed