{"_id":"5bd5eae0bdec2269685b0499","slug":"101540745952-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल चैंपियनशिप पर पूर्वोत्तर रेलवे का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल चैंपियनशिप पर पूर्वोत्तर रेलवे का कब्जा
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता के महिला और पुरुष वर्गों में चैंपियन बना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रही 12वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता के महिला और पुरुष दोनों वर्गो के खिताब पर पूर्वोत्तर रेलवे ने कब्जा जमाया है। महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने पुरुष वर्ग की विजेता एवं उपविजेता टीम तथा पूर्वोत्तर रेलवे कल्याण संगठन की अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने महिला वर्ग की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
रविवार को खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में पूर्वोत्तर रेलवे एवं डीजल इंजन रेल कारखाना (डीएलडब्ल्य) वाराणसी पर 29-24 अंकों से जीत दर्ज की। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से यशवंत ने आठ, शमशेर सिंह और हैप्पी ने पांच-पांच और मंजीत ने तीन, नंदकिशोर और सुनील ने दो-दो अंक हासिल किए। डीजल इंजन रेल कारखाना की ओर से राहुल ने नौ, सोनू और अमित ने सर्वाधिक चार-चार अंक लिए। महिला वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे एवं दक्षिण मध्य रेलवे के बीच मैच खेला गया, जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने 25-21 से जीत दर्ज की। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से पवित्तरा ने 10, अनुमित ने आठ, बबिता और सुषमा ने तीन तीन अंक लिए।
दक्षिण मध्य रेलवे की सोनम ने सर्वाधिक 11टीम को दिलाए। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा, प्रमुख विभागाध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ विजय लक्ष्मी कौशिक, नरसा के महसचिव पीके अग्रवाल, संयुक्त सचिव एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, महासचिव आनंदेश्वर पांडेय, सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्रविजय सिंह, कोच फुरकान अहमद आदि उपस्थित रहे।