फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब मोबाइल एप से जनरल टिकट पर प्रिंट की जरूरत नहीं

अब मोबाइल एप से जनरल टिकट पर प्रिंट की जरूरत नहीं

Wed, 17 Oct 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 17 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
अब मोबाइल एप से जनरल टिकट पर प्रिंट की जरूरत नहीं
QR code ticket
गोरखपुर। अब मोबाइल पर यूटीएस एप से बुक किए गए जनरल टिकट के प्रिंट की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल नंबर पर आए मैसेज को दिखा कर यात्रा की जा सकेगी। वहीं एक बार बुकिंग होने के बाद टिकट निरस्त नहीं होगा। वहीं टिकट के प्रिंट को दूसरे के मोबाइल पर फारवर्ड करने पर मान्य नहीं होगा, जिस मोबाइल से बुकिंग की गई है, उसे ही साथ लेकर यात्रा मान्य होगी। एमएसटी और प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्री इस एप से बना सकेंगे। पेपरलेस टिकट की सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे ने मंगलवार से शुरू कर दी।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जीपीएस आधारित इस मोबाइल एप को कई सेफ्टी फीचर से जोड़ा गया है। मसलन, बुक कराए गए टिकट का स्क्रीन शॉट नहीं लिया जा सकेगा। यात्री स्टेशन परिसर और ट्रेन में टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। टिकट को गैलरी में भी सुरक्षित नहीं कर सकेंगे। यात्रा पूरी होने के बाद एक निश्चित अवधि पर एप स्वत: टिकट को स्क्रीन से गायब कर देगा। सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से रेलवे स्टेशन के पांच किलोमीटर के दायरे में एवं रेलवे लाइन एवं स्टेशन से 15 मीटर दूरी से जनरल टिकट बुक किये जा सकेंगे। जबकि प्लेटफॉर्म टिकट रेलवे स्टेशन के दो किलोमीटर के दायरे में बनेंगे और दो घंटे के लिए मान्य होंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की सीमा में ही बनेगा टिकट

मोबाइल एप से टिकट सिर्फ पूर्वोत्तर रेलवे की सीमा में ही बनेगा। जैसे ही ट्रेन सीमा से बाहर जाएगी या स्टेशन दूसरे जोन में होगा तो एप से टिकट नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटीएस ऑन मोबाइल एप से बनेगा टिकट

मोबाइल एप से टिकट बनाने के लिए यात्री को एंड्रायड मोबाइल के प्ले स्टोर से यूटीएस ऑन मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। पंजीकरण कराने के लिए नाम, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

प्लास्टिक कार्ड से करें भुगतान

यात्री आर वॉलेट के माध्यम से दस हजार रुपये का अधिकतम रिचार्ज करा सकते हैं जिसमें रिचार्ज के समय पांच प्रतिशत का बोनस दिया मिलेगा। इसके अलावा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग, पेटीएम से भी भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed