फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खिलाड़ियों के चयन में मनमानी

खिलाड़ियों के चयन में मनमानी

Tue, 16 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों के चयन में मनमानी
मुरादाबाद के विशेष ध्यानार्थ
विज्ञापन

------

खिलाड़ियों के चयन में मनमानी, चहेतों को दी तरजीह
जिला हॉकी संघ मुरादाबाद के सचिव ने लिखा प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता समिति को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर की मेजबानी में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभागी मुरादाबाद की टीम पर खिलाड़ियों के चयन में मनमानी का आरोप लगा है। जिला हॉकी संघ मुरादाबाद के सचिव इकबाल खां ने प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता के संयोजक को पत्र लिखकर शिकायत की है। उनका आरोप है कि क्लब की राजनीति करने वाले कुछ लोगों की वजह से टीम के चयन में नियमों की अनदेखी की गई है। अच्छे दावेदारों को दरकिनार कर चहेतों को मौका दिया गया है। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की टीम में पिछले कई वर्षों से खेल रहे खिलाड़ियों को ही बार-बार चुन लिया जाता है। इस वजह से नई प्रतिभाओं का मनोबल टूट रहा है।
इकबाल ने अंडर-19 बालक वर्ग में चुने गए कुछ खिलाड़ियों की उम्र को लेकर सवाल खड़ा किया है। उनका दावा है कि ये खिलाड़ी उम्र की सीमा को पार करने के बाद भी टीम में बने हैं। खेल मंत्रालय ने खेल संघों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों केे लिए बोन टैस्ट का प्राविधान रखा गया है। उसके बाद भी मनमानी की जा रही है। उन्होंने आयोजन सचिव से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में आयोजन समिति के सचिव जफर अहमद खान का कहना है कि मंडल स्तरीय टीम के किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले खिलाड़ी को पात्रता प्रमाण पेश करना होता है। प्रमाण पत्र वहां के जेडी, डीआईओएस समेत वरिष्ठ अधिकारियों से अग्रसारित कराया जाता है। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से प्रमाणित सूची पर किसी प्रकार कोई संदेह नहीं होता है। इस लिए टीम को प्रतिभाग करने से नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed