{"_id":"5b9c1300867a55787b0273d3","slug":"101536955136-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्यांजलि में हिस्सा लेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्यांजलि में हिस्सा लेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 16 सितंबर को रैंपस (रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल) में आयोजित काव्यांजलि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक और नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने दी है। विधायक ने बताया कि रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री की कविताएं पढ़ी जाएंगी। इसके लिए स्थानीय कवियों को आमंत्रित किया गया है। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों की 62 विधानसभा क्षेत्रों में काव्यांजलि के जरिये अटल जी को याद किया जाएगा। इसके संयोजक संबंधित विधायक हैं। कार्यक्रम के जरिये स्थानीय नागरिकों को जोड़ने की योजना है। कार्यक्रम प्रभारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने बताया कि काव्यांजलि की तैयारियों की शुक्रवार को समीक्षा की गई है। शहर, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बैठक हुई है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाहपुर क्षेत्र में स्थित रैंपस में काव्यांजलि का आयोजन किया जाएगा।