{"_id":"5ad0e19e4f1c1b56098b45b3","slug":"101523638686-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार की कार्यशैली
से भाजपा विधायक क्षुब्ध
- भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ नहीं सुन रही है सूबे की सरकार
- उल्टे राजनीति से सन्यास लेने की दी जा रही है सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज (देवरिया)। सूबे के मुखिया की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर अब बरहज के भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने सवाल उठाया है। विधायक ने कहा कि सरकार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ शिकायत नहीं सुनी जा रही। उल्टे उनसे राजनीति से तौबा कर लेने को कहा जा रहा है।
भाजपा विधायक ने टेलीफोन पर बताया कि हालात यहां तक हो गए हैं कि सत्तारूढ़ दल का होने के बावजूद डीएम उनका फोन नहीं उठाता है। हारकर मुख्यमंत्री के यहां भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ दो बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले के अफसर भी जनप्रतिनिधियों की बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। कुछ दिन पहले सत्ता में प्रभावी एक व्यक्ति के गांव से लाखों की अवैध शराब पकड़ी गई। इसमें प्रभावी व्यक्ति के बेटे और उसके करीबियों के नाम सामने आए। पर उन पर कार्रवाई के बजाय शराब पकड़ने वाले दरोगा को ही लाइन हाजिर कर दिया गया।
भाजपा विधायक ने कहा कि जिले में व्यवस्था की दृष्टि से कई भ्रष्ट अधिकारियों के तबादले के लिए कहा गया, पर मुख्यमंत्री सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। प्रदेश सरकार की इस कार्यशैैली से ज्यादातर विधायक उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।