{"_id":"5a8846d64f1c1bcb268ba665","slug":"101518880470-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल और सीएजी में होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल और सीएजी में होगी खिताबी भिड़ंत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करता लखनऊ की टीम का बैट्समैन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को सीएजी और बीएसएनल की टीम के बीच होगा। शनिवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर हुए पहले सेमीफाइनल में बीएसएनल की टीम ने लक्ष्य गोरखपुर को चार विकेट से मात दी। वहीं सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल में सीएजी ने लखनऊ को नौ विकेट से हराया।
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय गोरखपुर ने लिया। 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन बनाए। प्रियम गर्ग ने 65, अल्मास शौकत ने 47 और शिवांश शर्मा ने 14 रन बनाए। बीएसएनएल की ओर से टुकना साहू ने 5, कुलदीप दीवान ने 2, निरंजन बेहरा व आर मेहरा ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में बीएसएनएल की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 40वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। मोहनीश मिश्र ने 41, योगेंद्र सिंह ने 35, अंशुल कपूर ने 29 और निरंजन ने 25 रन बनाए। गोरखपुर के राहुल सिंह ने 3, राहुल शर्मा, अयान चौधरी व शिवांश शर्मा ने 1-1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएसएनएल के टुकना साहू को डॉ. अजीज अहमद ने प्रदान किया।
सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 39 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए। इस टीम के लिए अभिषेक पांडेय ने 43, एहसान जमाल ने 35, बॉबी यादव ने 25 रन बनाए। सीएजी की ओर से रिजवान खां ने 4, अभिनव बाली ने 3, विग्नेश ने 2 और अजय सिंह ने एक विकेट लिया। सीएजी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 23वें ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस टीम के लिए मनेंद्र ने नाबाद 69, एस ब्रह्मा ने नाबाद 42 और अभिनव बाली ने 35 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिनव बाली को दिया गया।