फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तीन महीने बाद भी सीएमओ नहीं दे सकें दवाओं की सूची, अपर मुख्य सचिव नाराज

तीन महीने बाद भी सीएमओ नहीं दे सकें दवाओं की सूची, अपर मुख्य सचिव नाराज

Wed, 03 Jan 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 03 Jan 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
तीन महीने बाद भी सीएमओ नहीं दे सकें दवाओं की सूची, अपर मुख्य सचिव नाराज
अपर मुख्य सचिव ने कमिश्नर दफ्तर में बैठक की। - फोटो : Amar Ujala
खोराबार ब्लॉक के रायगंज गांव का निरीक्षण करने के बाद जिले के नोडल अफसर एवं अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने कमिश्नर सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जांची।
विज्ञापन

 

इस दौरान सीएचसी-पीएचसी पर उपलब्ध होने वाली दवाओं की सूची मुहैया नहीं कराने पर अपर मुख्य सचिव ने सीएमओ पर नाराजगी जताई। कहा कि करीब तीन महीने पहले पिछले दौरे में ही उन्होंने दवाओं की सूची मांगी थी, मगर सीएमओ न तो उस समय और न आज ही सूची उपलब्ध करा सके, जो गंभीर है। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि वे सूची लेकर कार्रवाई करें।

विज्ञापन


बैठक के दौरान ही नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि शहर में 31,500 एलईडी लाइट लगाने का लक्ष्य है। 9900 लाइटें लगाई जा चुकी हैं। बाकी लाइटें भी मार्च तक लगा ली जाएंगी। इस पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि योजनाएं समय से पूरी की जाएं। इसी तरह उन्होंने ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी का लाभ देने को कहा। निर्देश दिए कि मार्च तक छूटे सभी किसानों का फॉर्म भरवाकर एकत्र कर लिया जाए और जून तक सभी किसानों को केसीसी मुहैया करा दी जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन योजना का लाभ देने का सरकार ने निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिया कि वे फॉर्म भरवाकर पात्रों को योजना का लाभ दिलाएं।
बैठक का संचालन सीडीओ अनुज सिंह ने किया। इस दौरान डीएम राजीव रौतेला, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed