{"_id":"5a4a44534f1c1bc45b8bf25c","slug":"101514816595-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ के नाबाद शतक से संस्कृति की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ के नाबाद शतक से संस्कृति की जीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 01 Jan 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर क्रिकेट संघ की ओर से जारी जिला क्रिकेट लीग में सोमवार का दिन बल्लेबाजों का रहा। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में हुए दो मैचों में खूब रन बरसे। पहले मुकाबले में सौरभ के नाबाद शतक (100) से संस्कृति को आतिफ चैंप के खिलाफ 20 रन से जीत मिली तो वहीं दूसरे मैच में गौरव की 75 रन की पारी की बदौलत बरहजगंज की टीम ने सुपर क्लब को 97 रनों से धोया।
पहले मैच में टॉस संस्कृति की टीम ने जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी संस्कृति की ओर से सौरभ ने आतिशी पारी खेली। 35 ओवरों के मैच में संस्कृति की टीम 176 पर ऑलआउट हुई, लेकिन सौरभ अंत तक नाबाद जमे रहे। आतिफ चैंप की ओर से शरद ने पांच विकेट चटकाए तो वहीं शोभित ने तीन और धीरज ने दो को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करते हुए आतिफ चैंप के पंकज ने 45, शोभित ने 28 और राहुल ने 22 रन बनाए। संस्कृति के विपिन ने चार, विजय और अनुज ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बरहजगंज ने 186 रन बनाए। गौरव की तेजतर्रार पारी को गुलशन और आदित्य का साथ मिला। सुपर क्लब के इमरान ने तीन और आनंद ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर क्लब की टीम 24 ओवर में महज 89 रन जोड़कर आलआउट हो गई। बरहजगंज की ओर से अभिषेक ने तीन, विनय, अजीत और गुलशन ने दो-दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
बाल विहार एकादश जीता
वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित बाल विहार लीग में बाल विहार एकादश ने हिंद एकादश को हराया। नवल्स स्कूल के मैदान में हुए मैच में टॉस बाल विहार एकादश ने जीता और पहले गेंदबाजी करते हुए हिंद एकादश की पूरी टीम को निर्धारित 20 ओवर में 82 रन पर समेट दिया। राकेश और रजत ने तीन-तीन और विनय ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाल विहार एकादश ने राकेश मौर्य की नाबाद 31 रन की पारी की बदौलत मैच जीत लिया।