फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अधिवक्ता के खिलाफ भी लूट केस दर्ज

अधिवक्ता के खिलाफ भी लूट केस दर्ज

Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता के खिलाफ भी लूट केस दर्ज
अधिवक्ता के खिलाफ भी लूट केस दर्ज
विज्ञापन

कक्ष में हंगामा करने पर अपर नगर आयुक्त ने दी थी तहरीर
मंगलवार को वकील की तहरीर पर अपर नगर आयुक्त के खिलाफ हुआ था केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
अपर नगर आयुक्त के कक्ष में हंगामा करने वाले अधिवक्ता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिवक्ता के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, लूट और दफ्तर में घुसकर गाली गलौच संबंधी धाराओं में केस किया गया है। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त ने कक्ष में किए गए हंगामे में जिम्मेदार ठहराते हुए कोतवाली थाने में तहरीर दी थी।
मंगलवार को अपर नगर आयुक्त दीपक कृष्ण सिन्हा के कक्ष में हंगामा हुआ था। नामांतरण संबंधी सुनवाई के दौरान काजीपुर कला इलाके के एक व्यक्ति के वकील उपेंद्र धर दुबे को किसी ने थप्पड़ मार दिया। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में जुटे अधिवक्ताओं ने वहां हंगामा किया। साथ ही डीएम से मिलकर अपर नगर आयुक्त के खिलाफ शिकायत की। आरोप लगाया कि अपर नगर आयुक्त ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कक्ष में खूब पिटाई की। साथ ही 23 हजार नकद, मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली। इस संबंध में अधिवक्ता उपेंद्र धर दुबे ने कोतवाली थाने में भी तहरीर दी थी। इस आधार पर अपर नगर आयुक्त के खिलाफ लूट का केस दर्ज हो गया था। वहीं बुधवार को अपर नगर आयुक्त की तहरीर पर अधिवक्ता उपेंद्र धर दुबे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन


नगर निगम कर्मियों ने कमिश्नर को दिया ज्ञापन
नगर निगम के कर्मचारियों ने कमिश्नर को ज्ञापन देकर अपर नगर आयुक्त के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज करने की मांग की। कहा, अधिवक्ता उपेंद्र धर दुबे के आरोप निराधार हैं। अधिवक्ताओं ने दबाव देने के मकसद से कार्य बहिष्कार रखा है। ऐसे में अधिवक्ता को जिस व्यक्ति के द्वारा अपमानित किया गया उसे चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन की प्रति डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त को दी गई। इस दौरान मो. आरिफ सिद्दीकी, कौशल कुमार शुक्ला, जावेद अहमद, शेषनाथ पांडेय, देवीशंकर दुबे, विशाल श्रीवास्तव, याकूब खां, एजाज आलम, जावेद अनवर सिद्दीकी, गणेश प्रसाद, राजू प्रसाद, देवेंद्र त्रिपाठी, धनवान सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया
गोरखपुर। अपर नगर आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए अधिवक्ताओं ने बुधवार का विधिक कार्य ठप रखा। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष केके त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार को जिला सत्र न्यायालय में सारे विधिक कार्य ठप रहे। बृहस्पतिवार को सातों तहसीलों के अधिवक्ता संगठन की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed