फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इंसेफेलाइटिस से चार की मौत

इंसेफेलाइटिस से चार की मौत

Thu, 16 Nov 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Nov 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से चार की मौत
इंसेफेलाइटिस
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस से पीड़ित चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं इस बीच 15 नए इंसेफेलाइटिस मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार मरीजों की जान ले ली। बीमारी से दम तोड़ने वालों में गोरखपुर निवासी आठ वर्षीय प्रवेश, 15 वर्षीय मोहम्मद शाहिल, कुशीनगर की रहने वाली पांच वर्षीय नाजिया खातून व देवरिया की पांच वर्षीय रितु है।
विज्ञापन


वहीं भर्ती हुए 15 नए मरीजों में सबसे ज्यादा पांच मरीज कुशीनगर से हैं। इसके अलावा गोरखपुर से चार, देवरिया व संतकबीरनगर से दो-दो और बिहार व बस्ती से एक-एक मरीज भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस से पीड़ित 2020 मरीज भर्ती हो चुके है। इसमें 435 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इस समय मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में बीमारी से पीड़ित 78 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed