फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निकाय चुनाव में सपा बसपा खो चुकी अपनी प्रासंगिकता

सपा-बसपा में चुनाव लड़ने का दम नहीं: डा. रमापतिराम

Wed, 15 Nov 2017 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 15 Nov 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में सपा बसपा खो चुकी अपनी प्रासंगिकता
bjp logo
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि नगर निकाय चुनाव में सपा-बसपा-कांग्रेस अपनी प्रासंगिकता खो चुकी हैं। ये पार्टियां केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मैदान में हैं। इस चुनाव में भाजपा की आंधी चल रही है। दूर-दूर तक विरोधी दलाें का कहीं पता नहीं है। भाजपा प्रदेश में मेयर की ज्यादातर सीटें जीतने वाली है।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि गोरखपुर नगर निगम के 70 वार्ड का चुनाव भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी। मेयर प्रत्याशी सीताराम जायसवाल की जीत का अंतर भी ज्यादा रहेगा। निकाय चुनाव को भाजपा जवाबदेही के साथ लड़ रही है। सीताराम ऐसे प्रत्याशी हैं जिनकी पहचान पेशेवर राजनीतिज्ञ की नहीं बल्कि एक समाजसेवी की है। पार्टी ने मंथन के बाद उन्हें टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि महानगर के अधिकतर वार्डों में भाजपा के ही पार्षद जीतेंगे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में नगर को हरा-भरा बनाने की बात कही है। शहर के प्रमुख स्थानों पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिक टॉयलेट का निर्माण होगा। शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कर शहर को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति बड़ा नहीं होता है। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के साथ है। जिन लोगों ने बगावत की है उन्हें जनता नकार देगी। सब लोग जानते हैं कि जो अपनी पार्टी का नहीं हुआ, वह आम लोगों का क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed