फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हादसे में वृद्धा की मौत

हादसे में वृद्धा की मौत

Fri, 10 Nov 2017 10:55 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Fri, 10 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे में वृद्धा की मौत
- फोटो : Demo pic
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमा के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी वृद्धा की मौत हो गई। वहीं हादसे में बेटा मामूली रुप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बस्ती जनपद के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हर्रैया मिश्र गांव निवासी रंगीलाल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय दरशू प्रसाद गुप्ता शुक्रवार को बाइक पर बैठाकर अपनी मां दुलारा देवी(65) को बैठा कर बहन के गांव थवईपार जा रहे थे। अभी वे लोग टेमा से कुछ दूर आगे पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी वृद्धा सड़क पर गिर गई और वाहन उनके ऊपर से होकर गुजर गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रंगीलाल मामूली रूप से घायल हो गए। घटना को देखकर राहगीर और आस-पास के लोग जुट गए। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रंगीलाल गुप्ता की ओर से तहरीर दी गई है कि वह बाइक से अपनी मां के साथ थवईपार जा रहे थे। टेमा के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी मां की मौत हो गई। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed