{"_id":"59ca8a054f1c1bcc538b4861","slug":"101506445829-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों काली पट्टी बांधकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों काली पट्टी बांधकर किया विरोध
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। देवरिया में डॉ. अब्दुल खालिद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने से नाराज चिकित्सकों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। घटना की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने डॉ.एके झा के नेतृत्व में विरोध जताया। इसमें डॉ.सीबी चौधरी, डॉ.संजय चौधरी, डॉ.संजय गुप्ता, डॉ.राकेश वर्मा, डॉ.अवधेश कुमार, डॉ.मनोज तिवारी, डॉ.अरविंद कुमार आदि शामिल रहे। उधर, शोहरतगढ़ में सीएचसी अधीक्षक डॉ.एसके पटेल के नेतृत्व में चिकित्सक व कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि सुखनी न्यू पीएचसी से ड्यूटी कर कार से घर लौट रहे डॉ. अब्दुल खालिद को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से मारकर हत्या कर दी। घटना की निंदा करते हुए अधीक्षक ने कहा कि लोगों की जिंदगियों की सुरक्षा कर नई जिंदगी देने वाले चिकित्सक पर प्राण घातक हमला प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। जब सुरक्षा नहीं रहेगी तो सेवा कार्य किसके भरोसे करें। प्रशासन जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार करे। इसके बाद चिकित्सकों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की। इस दौरान डॉ.धीरेंद्र चौधरी, डॉ.रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार वर्मा, पूजा विष्ट, नीलम पांडेय, माता प्रसाद चौधरी, प्रवीण त्रिपाठी, राधेरमण मिश्र, श्याम बिहारी, प्रेमचंद गुपघ्ता, सैय्यद अली, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन