फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लापरवाही में कार्यववाहक एसओ लाइनहाजिर

लापरवाही में कार्यववाहक एसओ लाइनहाजिर

Thu, 14 Sep 2017 09:51 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही में कार्यववाहक एसओ लाइनहाजिर

विज्ञापन
गोरखपुर।
गुलरिहा के कार्यवाहक थानेदार अक्षय मिश्रा और एसएसआई कोतवाली अश्वनी राय को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। दोनों पर बिना कारण दो युवकों को 24 दिनों तक थाने में बैठाए रखने का आरोप है। इस मामले में कोर्ट ने सर्च वारंट भी जारी किया है। बृहस्पतिवार को मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई कर दी। इसके साथ ही सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर प्रवीण सिंह को नई तैनाती दी गई है। रचना मिश्रा को गोरखनाथ मंदिर का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।
गुलरिहा थाने में जमीन के प्रकरण में दो युवकों को थाने में बिना किसी कारण बैठाया गया था। जानकारी होने पर एसएसपी ने जब इसकी जांच कराई थी तो मामला सही निकला। इसपर गुलरिहा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसी बीच कोर्ट ने भी इस प्रकरण में हस्तक्षेप किया। इसके बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने सीओ पर भी कार्रवाई की है। गुलरिहा थाने में अभी नई तैनाती नहीं की गई है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि शिकायत की जांच सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इनसेट
यह है मामला
गुलरिहा थाने क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक टोला चिरकुट निवासी गणेश, जग्गन तथा बसंत की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर गुलरिहा थाने में बिना कारण ही बैठाए जाने का आरोप लगाया गया था। एसीजेएम नुसरत खान ने पुलिस अधीक्षक उत्तरी को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 97 के तहत सर्च वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थापित दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एसएसपी को भी आदेश की प्रति भेजने को कहा था। गणेश की पत्नी की ओर से शपथ पत्र भी दिया गया था। कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को शिकायतकर्ता के परिवार के दो सदस्यों के साथ थाने का निरीक्षण कर 14 सितंबर को आख्या न्यायालय में भेजने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने थाने के प्रभारी से पीड़ित व्यक्तियों की गिरफ्तारी की तिथि व समय की बाबत आख्या तलब करते हुए 16 सितंबर को स्पष्टीकरण तलब किया है कि क्यों न उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed