फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तहसील में लेखपालों ने दिया धरना

तहसील में लेखपालों ने दिया धरना

Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
तहसील में लेखपालों ने दिया धरना
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। रविवार सुबह तहसील में बैठक के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए लेखपाल धरने पर बैठ गए और एसडीएम को हटाने की मांग करने लगे। जानकारी पर जिला स्तरीय पदाधिकारी भी धरने में पहुंचे। सूचना पर एडीएम भी मेंहदावल पहुंचे और लेखपालों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे लेखपालों को मेंहदावल तहसील सभागार में बैठक चल रही थी। इसी बीच एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने शनिवार रात में हुई बैठक में अनुपस्थित लेखपालों का एक दिन का वेतन काटने की जानकारी दी। इसका लेखपाल संघ के मंत्री सुधीर गुप्ता ने विरोध किया और कहा कि ऋण मोचन के काम में दिन रात लेखपाल लगे हुए हैं। जो सूची उपलब्ध कराई गई थी उसका सत्यापन कर सारे कागजात शनिवार की शाम को कानूनगो को सौंपकर रविवार के कारण लेखपाल घर चले गए। किसी को बैठक की सूचना नहीं थी। सुबह की बैठक की सूचना पर सभी यहां मौजूद हैं। वेतन काटना उचित नहीं होगा। सुधीर गुप्ता का आरोप है कि इससे नाराज एसडीएम उन्हें चेंबर में ले गए और दुर्व्यवहार किया। इससे नाराज लेखपाल एडीएम का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर लेखपाल संघ के पदाधिकारी और डीएम के निर्देश पर एडीएम एसएन शुक्ला मेंहदावल पहुंचे। न मानने पर एसडीएम चेंबर में एडीएम ने संगठन के पदाधिकारी व पीड़ित लेखपाल से वार्ता कर इस शर्त पर मामला खत्म कराया कि ऋण मोचन की दूसरी सूची लेखपाल रिसीव कराकर अपने-अपने घर जाएं और रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर मंगलवार से ऋण मोचन का सत्यापन करें। जिस पर धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम ने कहा कि दुर्व्यवहार का आरोप बेबुनियाद है। ऋण मोचन के कार्य को यथाशीघ्र कराने का निर्देश शासन व प्रशासन का है। शनिवार देर शाम की बैठक में 132 में से करीब 15 लेखपाल ही मौजूद थे। रविवार सुबह बैठक में अनुपस्थित लेखपालों का वेतन काटने की जानकारी देने और सख्ती पर लेखपाल संघ के लोग नाराज होकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बुधिराम चौधरी, शीतल प्रसाद, श्रवण कुमार, हरीशंकर विश्वकर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, ज्वाला प्रसाद सिंह, जुग्गीलाल गुप्ता, श्रीधर पांडेय, रामख्याली, अनीता चौधरी, श्रुति वर्मा, कुमारी जानकी, अमृता तिवारी, पूनम नायक, रोशनी अजीम, श्वेता चौधरी, वृजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम के दुर्व्यवहार की पर धनघटा में भी लेखपालों ने काम काज ठप करके प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ध्रुवचंद्र चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव, इम्तियाज खान, अतुल अग्रहरी, राहुल श्रीवास्तव, सुरजीत यादव, नंदकिशोर, प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed