{"_id":"5974f1774f1c1b84718b4615","slug":"101500836215-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी खींचतान में स्कूल में एमडीएम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी खींचतान में स्कूल में एमडीएम बंद
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीभार। प्रधान और प्रधानाध्यापक की खींचतान से फटकदौना प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मिड-डे मील योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जुलाई में एक दिन भी भोजन नहीं बना है। पिछले सत्र में भी तीन महीने भोजन नहीं बना था। चेक पर हस्ताक्षर न होने से रसोइयों का मानदेय नहीं मिला है।
प्रभारी प्रधानाध्यापिका बीना श्रीवास्तव ने कहा कि विवाद की जड़ छात्र संख्या है। ग्राम प्रधान भोजन करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए दबाव बनाते हैं, जबकि वह जितने बच्चों का भोजन बनता है वहीं संख्या रजिस्टर में अंकित करती हैं। उसी हिसाब से चेक भी कटा था। इससे नाराज प्रधान भोजन न बनवाने की जिद पर अड़े हैं।
ग्रामसभा फटकदौना के ग्राम प्रधान प्रदीप का कहना है कि विद्यालय में उपस्थिति के हिसाब से बीते चार मार्च से पहले बने भोजन का पैसा जबतक नहीं मिलेगा तक विद्यालय में भोजन नहीं बनेगा। उन्होंने प्रधानाध्यापिका पर पेच फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि इस प्रकरण की जांच कर कसूरवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को हर हाल में मध्यान्ह भोजन परोसने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।