फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर के 20 चौराहों का होगा सुंदरीकरण

शहर के 20 चौराहों का होगा सुंदरीकरण

Wed, 05 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के 20 चौराहों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर के 20 चौराहों का सुंदरीकरण होगा। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में चौराहों के सुंदरीकरण की रणनीति पर चर्चा की गई। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के जरिये चौराहों को गोद देकर इसके सुंदरीकरण की संभावना तलाशी गई। जल्द ही योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।
शहर के विभिन्न इलाकों में चौराहों की स्थिति काफी खराब है। कहीं अतिक्रमण है तो कहीं बिजली के खंभे यातायात में बाधा बने हुए हैं। चौराहे के छोटे आकार भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। चौराहों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों के छोटे आकार भी इनकी खूबसूरती को खराब कर रहे हैं। इन सब मुद्दों को ध्यान में रखते हुए डीएम राजीव रौतेला ने मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने निगम के अधिकारियों को छोटे चौराहों को बड़ा बनाने, अतिक्रमण हटवाने, बिजली के खंभों को शिफ्ट करने, नालों की बेहतर व्यवस्था करने, महापुरुषों की मूर्तियों के छोटे आकार को बड़ा करने, खूबसूरती बढ़ाने के लिए फव्वारा लगवाने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि बैठक में डीएम के निर्देश के अनुसार इन चौराहों को पीपीपी मोड में विकसित करने के अलावा चौराहों को विभिन्न व्यक्तियों को गोद देने का भी निर्णय लिया गया है। इसके तहत कोई भी दुकानदार, संस्था या व्यक्ति चौराहों को गोद ले सकता है। निगम के कुछ शर्तों के आधार पर इनका सुंदरीकरण कर सकता है। विज्ञापन भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इन चौराहों का होगा सुंदरीकरण
असुरन चौक, काली मंदिर गोलघर, गणेश चौराहा, इंदिरा तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, पैडलेगंज तिराहा, टाउनहाल पंप फव्वारे के पास स्थित चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, यातायात चौराहा, रेलवे स्टेशन के सामने, अंबेडकर चौराहा, आजाद चौक, इंदिरा बाल विहार पार्क के सामने, हरिओमनगर तिराहा, एडी स्कूल के पास स्थित चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, फिराक चौराहा, गौतम गुरुंग तिराहा, पार्क रोड तिराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed