फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 thousands teachers does not get salery

10 हजार शिक्षक, कर्मचारियों का वेतन फंसा

Mon, 06 Feb 2017 01:34 AM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Feb 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
10 thousands teachers does not get salery
टीचर - फोटो : demo pic
शासन स्तर से हुई हीलाहवाली के चलते जिले के करीब 10 हजार शिक्षकों का वेतन और नौ हजार शिक्षक व कर्मचारियों का पेेंशन फंस गया है। इन्हें सातवें वेतन आयोग लागू होने के बाद बढ़ा वेतन तो मिला नहीं बल्कि पुराना भी उनके खाते में नहीं भेजा गया। शासन स्तर से नए वेतनमान का सॉफ्टवेयर उपलब्ध न कराने के कारण यह समस्या सामने आई है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेज के करीब पांच हजार शिक्षकों का वेतन और पेंशन तो सॉफ्टवेयर के चलते फंसा ही है, वहीं परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के लिए सॉफ्टवेयर के साथ बजट भी नहीं मिला है। इसके साथ ही बिजली विभाग के तीन हजार कर्मचारियों का पेंशन भी रोक दिया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्राथमिक शिक्षकों को फरवरी महीने का वेतन भी मिलना मुश्किल है क्योंकि इसके लिए 50 करोड़ का बजट चाहिए और शासन स्तर से मात्र 25 से 30 करोड़ ही देने की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन


नए वेतनमान के मुताबिक शिक्षकों के वेतन का निर्धारण करा लिया गया है। सॉफ्टवेयर के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। अगर दो से तीन दिनों में सॉफ्टवेयर नहीं आता है तो पुराने वेतनमान से ही रकम खाते में भेजी जाएगी। बाद में बढ़ा वेतन देने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएन मौर्या, डीआईओएस

वेतन देने के लिए शासन से अभी तक ग्रांट नहीं मिला है। सातवें वेतनमान के हिसाब से 50 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है। ग्रांट मंजूर होते ही वेतन जारी कर दिया जाएगा।
- आलोक राय, लेखाधिकारी, बीएसए दफ्तर
0
कल कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे शिक्षक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नरायन गुट) के प्रदेश अध्यक्ष चेत नरायन सिंह के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षकों ने सात फरवरी को कलमबंद हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। जिला मीडिया प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अगर सातवें वेतन आयोग के मुताबिक शिक्षकों को वेतन और पेंशन नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 


सूबे के पांच लाख बेसिक शिक्षक प्रभावित 
सूबे के 1.58 लाख बेसिक स्कूलों में करीब पांच लाख शिक्षक पढ़ाते हैं। लेकिन सॉफ्टवेयर ही तैयार न होने से अधिकतर जिलों में वेतन नहीं बंट पाया है। ज्यादातर शिक्षकों ने मकान बनाने या अन्य किसी काम के लिए बैंकों से लोन भी ले रखा है। इस वजह से उन्हें हर महीने की 1-7 तारीख के बीच किस्त चुकानी होती है लेकिन वेतन न मिलने से उन्हें अब बैंकों की पेनाल्टी भी भरनी पड़ेगी। इस संबंध में निदेशक, बेसिक शिक्षा डीबी शर्मा ने कहा कि वेतन को लेकर शिक्षकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ जिलों में बजट कम पड़ गया था। शासन से बजट की डिमांड की गई है, जिसके मिलते ही वेतन खातों में पहुंच जाएगा। सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन फिक्स करने के लिए एनआईसी से सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed