{"_id":"5741b7e94f1c1bb6156908f5","slug":"10-nursing-home-are-found-suspected-in-an-enquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में 10 नर्सिंग होम मानक के विपरीत पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में 10 नर्सिंग होम मानक के विपरीत पाए गए
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 22 May 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक की हुई जांच में जिले के 10 नर्सिंग होम मानक की कसौटी पर फेल पाए गए हैं। इनके संचालकों को नोटिस जारी कर मानक पूरा करने और सही सूचना देने को कहा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से कराई गई जांच में अब तक एक भी नर्सिंग होम ऐसा नहीं मिला जो मानक की कसौटी पर खरा उतरा हो। ऐसे में अब यह तय किया गया है कि वेरिफिकेशन में जो नर्सिंग होम सही पाए जाएंगे, उन्हीं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
लंबे समय बाद सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने नर्सिंग होम का वेरिफिकेशन शुरू कराया है। अब तक नर्सिंग होम जो सूचनाएं दे देते थे उसी के अनुसार उनका रजिस्ट्रेशन कर दिया जाता था। सत्यापन नहीं कराया जाता था, मगर अब इस पर सख्ती करते हुए सीएमओ ने सत्यापन करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन करने का आदेश दिया है। नोडल अफसर डॉ. नीरज ने जब वेरिफिकेशन शुरू किया तो खामियां भी सामने आने लगीं।
किसी नर्सिंग होम में आईसीयू तो मिला, मगर उसे चलाने के लिए डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध नहीं मिले। रिकॉर्ड में पैथोलॉजिस्ट कोई और तो मौके पर कोई और मिला। यही नहीं, बेड की संख्या भी गलत पाई गई। ऐसे नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर सही सूचना देने को कहा जा रहा है। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज ने बताया कि 10 नर्सिंग होम की जांच की जा चुकी है। जहां भी कमी मिली है, उन सभी को नोटिस जारी किया गया है।