{"_id":"58b84463b088bf4eb24c77f1bea99bc7","slug":"1-61-lakh-examinees-will-give-exam-at-235-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"235 केंद्रों पर 1.61 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
235 केंद्रों पर 1.61 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। कुल 235 केंद्रों पर 1.61 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए 11 जोन, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 7 सचल दस्ते बनाए गए हैं। इसके अलावा औचक छापा डालने के लिए तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है।
परीक्षा के लिए 6699 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 5299 शिक्षक इंटरमीडिएट कॉलेजों के हैं। कक्ष निरीक्षकों की कमी को देखते हुए 1383 कक्ष निरीक्षक प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से भी लगाए जाएंगे। डीआईओएस एएन मौर्या ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैैं। सभी कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र दिए जा चुके हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को गैरहाजिर विद्यार्थियों की फोटो जांच पत्र से खींचकर व्हाट्सएप पर भेजनी है।
दो सेक्टर मजिस्ट्रेट बदले गए
एक ही अधिकारी को दो बार ड्यूटी लगाई गई थी। भटहट के बीडीओ और जिला परियोजना अधिकारी को बदल कर नए अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
परीक्षा में आज
हाईस्कूल
पहली पॉली : हिन्दी, प्रारंभिक हिंदी
इंटरमीडिएट :
पहली पॉली : सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र
दूसरी पॉली : हिन्दी प्रथम प्रश्नपत्र, सामान्य हिन्दी प्रथम प्रश्नपत्र
परीक्षा का समय
पहली पॉली : सुबह 7.30 बजे से 10.45 बजे
दूसरी पॉली : दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे