{"_id":"2760e472c94b715641760d6230bdb1f2","slug":"-hindi-news-269","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ और वाराणसी ने जीत से की शुरुआत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ और वाराणसी ने जीत से की शुरुआत
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ और वाराणसी ने जीत से आगाज किया। रविवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता में लखनऊ ने विंध्याचल को और वाराणसी ने बस्ती को एकतरफा मुकाबले में हराया। मेजबान गोरखपुर और आगरा के बीच मैच बराबरी पर छूटा।
प्रतियोगिता में पहला मैच कानपुर और आजमगढ़ के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक दूसरे पर गोल नहीं कर सकी। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। दूसरा मैच लखनऊ और विंध्याचल के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने शानदार खेल का नजारा पेश किया। मैच के 20वें मिनट में लखनऊ की शिवानी ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। मध्यांतर तक लखनऊ की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हॉफ में भी लखनऊ ने अपना दबदबा बनाए रखा। साधवी और जानकी ने गोल कर लखनऊ को 3-0 से जीत दिला दी।
तीसरा मैच मेजबान गोरखपुर और आगरा के बीच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। चौथा मैच वाराणसी और बस्ती के बीच खेला गया। वाराणसी के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से मैच को एकतरफा बना दिया। वाराणसी ने बस्ती को 11-0 से शिकस्त दी। वाराणसी के लिए ज्योति ने हैट्रिक लगाते हुए पांच गोल, नेहा ने पांच तथा एक गोल श्वेता कुमारी ने किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएएच नवकी, उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, कुश्ती प्रशिक्षक हरि राम, हमजा खान, नफीस अहमद, प्रवीण कुमार, आमिर खान, पूनम चौहान, संजू सिंह, अशिया ख