फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Good news for farmers Yogi government gives big relief, weather based crop insurance scheme approved

किसानों के लिए अच्छी खबर: योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, इस योजना को दी मंजूरी; होगा बड़ा फायदा

Wed, 07 Jun 2023 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Jun 2023 09:36 AM IST
सार

यूपी कैबिनेट ने खरीफ 2023 से रबी 2025-2026 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को मंजूरी दे दी है। किसान आज फसल बीमा कराएं, कल से लाभ पाएं। यानि जोखिम शुरू होने से एक दिन पहले तक फसल बीमा कराया जा सकेगा।

विज्ञापन
Good news for farmers Yogi government gives big relief, weather based crop insurance scheme approved
किसानों के लिए अच्छी खबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखकर यदि किसान को लगा कि अब फसल को खतरा है तो जोखिम शुरू होने से एक दिन पहले भी पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत वह अपनी फसल का बीमा करा सकेगा। इसकी अंतिम तारीख की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। 
विज्ञापन


इससे किसानों को बड़ा लाभ होगा। मंगलवार को कैबिनेट ने खरीफ 2023 से रबी 2025-2026 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन


प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कृमियों से फसल के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को इन दोनों ही योजनाओं में बीमा कवर दिया जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रदेश भर में जबकि औद्यानिक फसलों से जुड़ी पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 51 जिलों में लिए लागू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने इस योजना को आगे जारी रखने को मंजूरी दे दी। इसके लिए रबी की फसल में किसानों की ओर से बीमा के लिए दिया जाने वाला प्रीमियम 1.5 प्रतिशत तथा आवेदन करने की तारीख 31 दिसंबर, खरीफ की फसल के लिए प्रीमियम 2 प्रतिशत तथा आवेदन करने की तारीख 31 जुलाई ही रखा गया है। 

उधर पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में यह प्रीमियम 5 प्रतिशत रखा गया है। जबकि आवेदन करने की तारीख की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि अब जोखिम शुरू होने के एक दिन पहले तक इस योजना में बीमा कराया जा सकता है।
 

खरीफ की बीमित फसल - धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उर्द, मूंग, अरहर, मूंगफली, तिल एवं सोयाबीन (10 फसलें)
रबी की बीमित फसल - गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूरी, सरसों या लाही, अलसी, आलू (8 फसलें)
उद्यान की फसलें जिन्हें पुनर्गठन मौसम आधारित योजना में रखा गया है। (7 फसलें) - केला, मिर्च, पान, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मटर, आम

इन जिलों में यह है योजना
खरीफ
केला - (19 जिले) बहराइच, बाराबंकी, फतेहपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ, कौशांबी, प्रयागराज, महाराजगंज, देवरिया, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, कानपुर, बलरामपुर, बलिया व गाजीपुर।
मिर्च - (19 जिले) बाराबंकी, फतेहपुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, उन्नाव, कौशांबी, वाराणसी, बदायूं, कानपुर नगर, बरेली, शाहजहांपुर, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, रायबरेली, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, बलरामपुर।
पान - (07 जिले) उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, महोबा, ललितपुर, हरदोई व लखनऊ।

रबी
टमाटर - (23 जिले) आगरा, बाराबंकी, एटा, अयोध्या, कानपुर नगर, मैनपुरी, उन्नाव, सीतापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर, सोनभद्र, बलिया, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, हमीरपुर, कन्नौज, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर व हापुड़।
शिमला मिर्च -(05 जिले) फिरोजाबाद, मुरादाबाद, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर।
हरी मटर - (18 जिले) बाराबंकी, बस्ती, गोंडा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, सुल्तानपुर, एटा, प्रयागराज, वाराणसी, देवरिया, बहराइच, फतेहपुर, गाजीपुर, बलिया, कासगंज, कानपुर नगर, कन्नौज।
आम - (14 जिले) सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अमरोहा, प्रतापगढ़, वाराणसी, लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या, बाराबंकी, बलरामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed