{"_id":"679a680d4e6fe6adc2002dbb","slug":"youth-who-went-to-mahakumbh-dies-of-heart-attack-gonda-news-c-100-1-slko1028-131709-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महाकुंभ गए युवक की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महाकुंभ गए युवक की हार्टअटैक से मौत
Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। ग्राम पंचायत शीशव खाले गांव निवासी राम नरेश (36) की बुधवार को प्रयागराज के महाकुंभ में हार्टअटैक से मौत हो गई। वह अपनी पत्नी श्रीमती के साथ मिनी ट्रक से सोमवार शाम स्नान के लिए महाकुंभ गए थे।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे संगम में स्नान करने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उन्हें शिवकुटी तेलियरगंज स्थित साईं मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत गई गई। प्रयागराज के शिवकुटी थाना के उप निरीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल से मिलने के बाद पंचनामा कर शव को पत्नी व उनके सहयोगियों को सौंप दिया गया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल के डाॅक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। राम नरेश राजगीर का काम करते थे। दो बेटी नंदनी (15), नैनसी (12) व एक बेटा बबलू (10) है। बेटी नंदिनी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे फोन आया था। मां ने पिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी लेकिन दोबारा करीब दो घंटे बाद फोन पर उनके मौत की सूचना मिली।