फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth's dead body found hanging from a tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 28 Jun 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree
गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में सोमवार को एक युवती की कॉल आने के बाद बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले एक युवक का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में आम के पेड़ से लटकता मिला है। युवक की बाइक व मोबाइल युवती के पास है। युवक के परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के बनकटी गांव निवासी शेषधर उर्फ प्रहलाद तिवारी ने बताया कि उसका बेटा सुशील कुमार तिवारी (19) सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे घर से कौड़िया बाजार जाने की बात कहकर निकला था। सुशील देर शाम तक घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई मगर उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के बाहर दक्षिण में एक बाग में आम के पेड़ से सुशील का शव लटकता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुशील के चाचा संतोष तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव की एक युवती ने सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सुशील को फोन किया था। इसके बाद ही सुशील बाजार जाने की बात कहकर घर से चला गया था। सोमवार देर शाम तक सुशील के घर नहीं लौटने पर उस युवती को फोन किया। इस पर युवती ने बताया कि सुशील की बाइक व मोबाइल उसके पास है मगर वह कहीं चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष ने बताया कि सुशील घर से काला गमछा लेकर निकला था और उसका शव सफेद गमछे से लटका मिला है। इससे साबित हो रहा है कि उसे मारकर लटकाया गया है। थानाध्यक्ष मदनलाल गौतम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के आरोपों को लेकर छानबीन की जा रही है।
सुशील की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगा रहे परिवारीजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने का पता चलने पर भड़क गये और आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर उमरिया के पास सड़क पर शव रख जाम लगाकर ग्रामीणों संग प्रदर्शन करने लगे। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धांधली का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने डॉक्टरों के पैनल का गठन करके वीडियोग्राफी कराते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जाम की सूचना पर सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, कौड़िया थानाध्यक्ष मदनलाल गौतम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ के समझाने पर परिवारीजन व ग्रामीण शांत हो गये और शव लेकर चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed