{"_id":"65d3a34b0cf305d3f1066cd4","slug":"youth-returning-from-tilak-dies-in-accident-gonda-news-c-100-1-gon1002-113104-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तिलक से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तिलक से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Tue, 20 Feb 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर-आर्यनगर मार्ग पर रविवार देर रात छुट्टा पशुओं से बचने में बाइक सवार युवक पुल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट लगा रखा था।
बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमीनपुर संचौली गांव निवासी शिवकुमार गुप्ता (28) रविवार को अपनी रिश्तेदारी बलरामपुर में तिलक समारोह में शामिल होने बाइक से अकेले गया था। वहां देर रात तिलक का कार्यक्रम होने के बाद वह घर के लिए निकला।
खरगूपुर-आर्यनगर मार्ग पर अमडोहवा नहर पुल पर कई छुट्टा पशु खड़े थे। जिन्हें बचाने के चक्कर में शिवकुमार पुल के बगल की दीवार से टकराकर घायल हो गया था। पुलिस ने परिजनों को रात में ही सूचना दे दी थी।