{"_id":"627aa83d9c18417cf20d1316","slug":"youth-killed-in-accident-due-to-tripling-two-injured-gonda-news-lko62999394","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग से हादसे में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग से हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम नरहरपुर के तीन लोग सोमवार रात बाइक पर ट्रिपलिंग करके बस्ती जनपद जा रहे थे। सलटऊआ बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को बस्ती जिला अस्पताल भेजा गया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम नरहरपुर निवासी सौरभ श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव व विजय प्रकाश सोमवार रात बाइक से बस्ती जिला जा रहे थे। रास्ते में सलटऊआ बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों लोग घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलटऊवा ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने सौरभ श्रीवास्तव की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला मुख्यालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया। बस्ती जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही सौरभ की मौत हो गई। मंगलवार को सौरभ का शव नरहरपुर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अभी दो साल पहले ही सौरभ की शादी हुई थी। उसके चार महीने का बेटा वीर है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।