फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies of dengue, a new infected found

थम नहीं रहा डेंगू का कहर, युवक की मौत एक नया संक्रमित

Wed, 29 Sep 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of dengue, a new infected found
गोंडा। बरसात के बाद जल भराव के चलते डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को डेंगू से संक्रमित युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के प्रारंभिक जांच में डेंगू के लक्षण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार का प्रकोप नहीं थम रहा है। जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक वायरल बुखार के मरीजों का तांता लगा रहता है वहीं डेंगू भी जानलेवा होता जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कटरा बाजार के कपूरपुर निवासी डेगू सेे पीड़ित युवक की दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कटरा बाजार निवासी कृष्णदेव तिवारी के पुत्र अमित तिवारी को तेज बुखार से पीड़ित होने पर दिल्ली केे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बालपुर निवासी सुमन पांडेय को बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षण होने की बात कहीं। जांच में सुमन का प्लेटलेट्स तीस हजार से कम पाया गया। जिले में अब तक 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि तीन दर्जन से अधिक टीमें मलेरिया कर्मियों के साथ गांव-गांव मरीजों का उपचार व लार्वा रोधी कार्रवाई कर रही हैं, फिर भी डेंगू पर अंकुश नहीं लग रहा।

अधिकारियों के अनुसार, डेंगू खत्म न होने का कारण, इसका लार्वा घर में ही पल रहा है। खासतौर से कूलर, पुराने टायर, फ्रिज की ट्रे, गमला, पक्षियों के पानी के बर्तन व अन्य पात्रों में कई-कई दिनों पुराना पानी इकट्ठा होने के कारण उसमें लार्वा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed