{"_id":"66ec84ef2979b677b1091d4c","slug":"youth-dies-in-road-accident-brother-in-law-injured-gonda-news-c-100-1-gon1001-124008-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साला घायल
Fri, 20 Sep 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र में रंजीतपुर गांव के मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख दोनों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान जीजा की मौत हो गई। साले का उपचार चल रहा है।
पूरेबहोरी गांव के प्रधान प्रतिनिधि बलराम शुक्ल ने बताया कि शेरापार निवासी पवन (30) व छपरतल्ला निवासी उनका साला मोलहे (25) कटरा बाजार गए थे। शाम को शेरापार लौटते समय गोंडा कटरा मार्ग पर रंजीतपुर मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने पवन की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। डाॅ. हितेश कुमार कुरील ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने के कारण मोलहे के सिर पर ज्यादा चोट लगी है। पवन के भी चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। दोनों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान पवन ने दम तोड़ दिया।
पवन अपने पिता के इकलौते बेटे थे। 2011 में उनकी शादी हुई थी। उनके छह बेटियां हैं। जिनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब पवन की पत्नी राधा के कंधों पर आ गई। इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।