फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies due to electric shock in MP sports competition, one serious

Gonda News: सांसद खेल स्पर्धा में करंट लगने से युवक की मौत, एक गंभीर

Sat, 09 Dec 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 09 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock in MP sports competition, one serious
गोंडा के सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में खड़ा पानी का टैंकर व दौड़ाया गया बिजली का तार।
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू डिग्री कॉलेज में शनिवार को आयोजित सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के दौरान भोजन की व्यवस्था में लगे कैटर्स के एक मजदूर की पानी के टैंकर में उतरे करंट से मौत हो गई। उसका शव दो घंटे तक सीएचसी में पड़ा रहा। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। करंट लगने की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। खिलाड़ी इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

सरयू डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों के व तहसील स्तर के सभी स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्र-छात्राओं की भीड़ होने के चलते उनके भोजन की व्यवस्था भी महाविद्यालय की तरफ से की गई थी। भोजन बनाने के लिए कैटर्स को पानी की आवश्यकता होने पर एक टैंकर पानी उपलब्ध कराया गया था। बिजली व्यवस्था के लिए पानी के टैंकर से कटा हुआ तार बांधकर आगे के लिए केबल दौड़ाई गई थी। इस बीच कैटर्स में काम करने वाले राजकुमार यादव (30) निवासी ग्राम गुमदहा कोतवाली करनैलगंज टैंकर से पानी लेने के लिए जैसे ही गया तो उसे करंट लग गया और वह वहीं गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका साथी बड़कऊ (32) निवासी पतिसा कोतवाली करनैलगंज दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह तार को काटकर दूसरे को बचा लिया। दोनों को आनन-फानन एक निजी नर्सिंग होम में लाया गया। जहां से नाजुक हालत में बड़कऊ को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। सीएचसी पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। करीब दो घंटे तक उसका शव अस्पताल में ही पड़ा रहा। उसके नाम का पता चलने पर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कस्बा चौकी प्रभारी आशीष कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सांसद को दी जानकारी
करंट लगने से हुई मजदूर की मौत के मामले की पूरी जानकारी कॉलेज के प्रबंधक व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दी गई है। कॉलेज की तरफ से घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। सांसद जैसा निर्देश देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. आरबी सिंह, प्राचार्य, सरयू डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed