{"_id":"677581e3a18621e7ff03606f","slug":"youth-died-in-road-accident-villager-admitted-in-hospital-also-stopped-breathing-gonda-news-c-100-1-gon1003-130068-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में युवक की मौत, अस्पताल में भर्ती ग्रामीण की भी थमीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में युवक की मौत, अस्पताल में भर्ती ग्रामीण की भी थमीं सांसें
Wed, 01 Jan 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज/झंझरी (गोंडा)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य हादसे में घायल देहात कोतवाली निवासी युवक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।
स्थानीय थाना इलाके के बड़की गौरिया निवासी संतोषी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब आठ बजे उनका छोटा भाई श्याम नरायन (35) बाजार से घर लौट रहा था। इस दौरान मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर गौरिया के पास ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बीच रोड पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने परिजनों समेत पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहां आई पुलिस ने उसे सीएचसी वजीरगंज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद मृतक के बड़े भाई संतोषी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा 27 दिसंबर को हादसे में घायल देहात कोतवाली के गोगिया निवासी बलराम सिंह (44) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत के बाद उन्हें अस्पताल भिजवाया गया था। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि मृतक श्याम नरायन चार भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी करता था। बड़े भाई भगेलू का पूर्व में ही निधन हो चुका है। दो बेटियां अंशु व अंशिका हैं। करीब 10 साल से पत्नी अलग रह रही है। पिता की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा है।
बेकाबू डीसीएम पलटा, चालक घायल
डुमरियाडीह (गोंडा)। वजीरगंज थानाक्षेत्र के अयोध्या-गोंडा मार्ग पर गांधी आश्रम के पास मंगलवार रात डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक खरचू निवासी हरिहरपुर रैकवारी बहराइच का पैर टूट गया, जबकि गांव का ही खलासी महेश कुमार बाल-बाल बच गया। घायल चालक को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीएम पानीपत से कपड़े का पार्सल लादकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहा था। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि थाने पर कोई शिकायत नहीं मिली है।