फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth climbs on water tank in front of police station, creates ruckus

Gonda News: कोतवाली के सामने पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, हंगामा

Sun, 10 Nov 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth climbs on water tank in front of police station, creates ruckus
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज कोतवाली के सामने रविवार सुबह एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देकर हंगामा करने लगा। घटना से पुलिस अफसरों के पसीने छूट गए। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने युवक को कार्रवाई का आश्वासन देकर नीचे उतारा। करीब आधे घंटे तक अफरातफरी के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुम्हरौरा निवासी दीपक मौर्य सुबह करीब 10 कोतवाली के एक दरोगा को फोन कर पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवक को नीचे उतारने के प्रयास शुरू हो गए।युवक ने सीओ से कहा कि पुलिस के हस्तक्षेप के चलते उसका मकान नहीं बन पा रहा है। वह कार्रवाई की मांग करते-करते थक चुका है। अब पानी की टंकी से कूदकर जान दे देगा। यह सुन अफसरों के पसीने छूटने लगे। आनन-फानन सीओ ने एसडीएम करनैलगंज से बात की। साथ ही जल्द मामले के निस्तारण का भरोसा देकर करीब आधे घंटे बाद युवक को नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के माध्यम से मामले का निस्तारण कराया जाएगा। युवक के आरोप निराधार हैं, क्योंकि मामले में स्थगन आदेश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed