फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth burnt alive in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में जिंदा जला युवक

Sat, 14 May 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth burnt alive in suspicious circumstances
गोंडा। मोतीगंज के अचलपुर गांव में दोस्त के घर में एक युवक की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। जबकि दोस्त, उसकी बहन व माता-पिता भी मामूली रूप से झुलसे हैं। दोस्त का कहना है कि युवक उसकी बहन से शादी करना चाहता था। वह शादी के लिए बात करने लखनऊ से आया था मगर गैर बिरादरी का होने के कारण जब घरवालों ने इंकार कर दिया तो उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। दोस्त का कहना है कि उसे बचाने की कोशिश में ही वह और माता-पिता व बहन झुलस गई। जिला अस्पताल में चारों का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करने की बात कही है।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के छोटका अचलपुर गांव निवासी रामनाथ का बेटा महेश लखनऊ में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। वहां महेश की मुलाकात फर्रुखाबाद के सलीमपुर भटासा निवासी विमल किशोर से हो गई। विमल भी इलेक्ट्रीशियन था। विमल बड़ी-बड़ी इमारतों में वायरिंग व बिजली के अन्य कामों का ठेका लेता था। इसके चलते महेश भी उससे जुड़ गया। दोनों लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में रहकर काम करते थे। दोनों में दोस्ती थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना था। होली पर महेश के माता-पिता व बहन लखनऊ के उसके घर आए थे। जहां महेश की बहन से विमल की मुलाकात हुई। वह महेश की बहन को पसंद करने लगा। वह उससे शादी करना चाहता था।
विज्ञापन

विमल शुक्रवार देर शाम लखनऊ से मोतीगंज के छोटका अचलपुर स्थित महेश के घर पहुंचा और उसकी बहन से शादी करने के लिए परिवारीजनों से बात की। महेश के मुताबिक विमल गैर बिरादरी का था। इसके चलते उसके घरवालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। महेश के परिवारीजनों के मुताबिक इसके बाद विमल एक घर के पीछे गया और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह धू-धूकर जलने लगा। लड़खड़ाता हुआ घर के बाहर सो रही महेश की मां निर्मला देवी की चारपाई पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमल को जलता देख निर्मला ने शोर मचाया तो परिवार के सभी लोग उसे बचाने दौड़े। मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। बताया जा रहा है कि उसे बचाने की कोशिश में महेश, उसकी मां निर्मला देवी, पिता रामनाथ व बहन भी आंशिक रूप से झुलस गये। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार भोर विमल की मौत हो गई। मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विमल किशोर की महेश से दोस्ती थी। दोनों एकसाथ काम करते थे। एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि महेश की बहन से शादी की बात करने गया विमल किशोर भला पेट्रोल क्यों लेकर गया था। क्या उसे आशंका थी कि महेश के घरवाले शादी से मना कर देंगे या कोई और बात है। दूसरी बात ये भी कि विमल किशोर महज दो महीने पहले होली पर ही महेश की बहन से मिला था। ऐसे में इतने कम समय में भला ऐसा क्या हो गया कि शादी से मना करने पर वह आत्मदाह कर ले। हालांकि पूरा मामला तो पुलिस की छानबीन में उजागर होगा। मगर मामला संदिग्ध जरूर प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed