फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young women who have gone to their in-laws' house, the deceased and minors are also on the voter list.

Gonda News: ससुराल जा चुकीं युवतियां, मृत व नाबालिग भी हैं मतदाता सूची में

Tue, 06 Jan 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Young women who have gone to their in-laws' house, the deceased and minors are also on the voter list.
पसका/गोंडा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में मंगलवार तक सुधार किया जाएगा। ऐसे में लेखपाल की जांच में सूची की हकीकत सामने आ रही है। वोटरलिस्ट में पंजीकृत कई मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। कई की शादी हो गई। मगर पंचायत की मतदाता सूची से ऐसे लोगों का नाम नहीं हटाया गया। अब ऐसे मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल इंद्रेश वर्मा ने परसपुर के अंदूपुर में दावे व आपत्तियों की जांच की। उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायत में 43 आपत्तियां दर्ज की गईं। उनकी जांच की जा रही है। सूची में पंजीकृत कई मतदाता मृत बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पंजीकृत कई मतदाताओं की आयु 18 वर्ष न पूरे होने के दावे किए। विवाह होने पर ससुराल जा चुकी कई युवतियों का नाम भी वोटरलिस्ट में पंजीकृत पाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीएलओ की ओर से इस तरह के फर्जी मतदाताओं को सूची से नहीं हटाया गया। राजनीतिक दबाव में आकर सूची में नाम छोड़ दिया।
विज्ञापन

लेखपाल का कहना है कि दावे व आपत्तियों संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई। जांच के बाद सूची में पात्र मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। अपात्र को सूची से हटाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दावे व आपत्तियों की जांच का आखिरी मौका
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि पंचायत चुनाव की अनंतिम सूची प्रकाशित करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से छह जनवरी तक दावे व आपत्तियों की जांच के लिए समय दिया गया है। ऐसे में मंगलवार तक जांच पूरी करने के बाद पांडुलिपियां तैयार की जाएंगी। सात से 12 जनवरी के बीच तहसीलों में हस्तलिखित पांडुलिपियां जमा की जाएंगी। 13 से 28 जनवरी तक फीडिंग व मैपिंग का काम होगा। छह फरवरी को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed