फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man who was running away with the girl beaten up, case registered

Gonda News: बच्ची को लेकर भाग रहे युवक को पीटा, केस दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Young man who was running away with the girl beaten up, case registered
गोंडा। दरवाजे पर खेल रही बच्ची को लेकर भागने वाले व्यक्ति को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। करनैलगंज नगर के मोहल्ला ठठराही बाजार निवासी विशाल कौशल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि देर शाम घर के सामने दरवाजे पर उसकी ढाई साल की भतीजी अंशिका खेल रही थी। तभी नई बाजार निवासी सालीन अहमद घर के सामने खेल रही बिटिया को गोद में उठाकर भागने लगा। इसी बीच वह बाइक से दरवाजे पर पहुंच गया था। देखते ही हल्ला मचाते हुए उसे दौड़ाया तो वह कुछ दूर जाकर बच्ची को छोड़कर भागने लगा। इसी बीच उसका पैर नाली में घुस गया। हल्ला गुहार सुन तब तक भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जाता है कि घटना को देख गुस्साए लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए युवक को अपने साथ लेकर कोतवाली चली गई। कोतवाल श्रीधर पाठक का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed