फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   young man went to his in-laws house and murdered his wife and father-in-law over land dispute In Gonda

UP News: जमीन के लिए हैवान बना पति, पत्नी और ससुर को दी दर्दनाक मौत; दृश्य देखकर सिहर उठे लोग

Mon, 22 Sep 2025 01:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 01:34 PM IST
सार

गोंडा में जमीन के लिए पति हैवान बन गया। ससुराल जाकर पत्नी और ससुर की हत्या कर दी। घर के अंदर का दृश्य देखकर मौजूद लोग सिहर उठे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
young man went to his in-laws house and murdered his wife and father-in-law over land dispute In Gonda
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद में सोमवार को युवक ने ससुराल जाकर पत्नी और ससुर की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। मौके से केबल बरामद हुई है। यह महिला से लिपटी हुई थी। इससे आशंका है कि करंट लगाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन


घटना परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कुम्हारनपुरवा गांव की है। गांव निवासी मंगल की बेटी संगीता की शादी उमरी बेगमगंज के बक्सैला निवासी पवन के साथ हुई थी। संगीता पिता के साथ ही रहती थी। सोमवार की सुबह पवन अपनी सुसराल पहुंचा। यहां जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर पवन ने संगीता और मंगल को जमकर पीटा। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी

घटना से संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ससुर बेहोश हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस जांच में महिला के शरीर में बिजली का तार लिपटा हुआ मिला। इससे करंट से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सीओ अभिषेक दवाच्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed