फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man strangled to death

युवक की गला घोंटकर हत्या

Wed, 27 Nov 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death
करनैलगंज (गोंडा)। भोर में एक व्यक्ति की हत्या कर शव बैंक के बगल नाले के किनारे फेंके जाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह शव मिलने के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉयड, एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गोंडा-लखनऊ हाईवे के ठीक बगल स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से सटे नाले के किनारे एक 45 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। मामले में हत्या कर शव को फेंके जाने का कयास लगाया जा रहा है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच शुरू की। काफी मसक्कत के बाद मृतक की पहचान शाहिद वारसी उर्फ रिंकल निवासी सकरौरा नगर के रूप में की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण इलाके में हुई इस घटना से लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना बुधवार की सुबह उस समय प्रकाश में आई जब कुछ स्थानीय लोगों ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के ठीक बगल में स्थित नाले के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी देखी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के नाक से खून व गले पर निशान थे। मौजूद लोगों ने आननफानन घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस सहित अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ जीतेन्द्र कुमार दुबे, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड सहित एसओजी टीम भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल के पास ही हाईवे के साथ-साथ एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, दिव्य दृष्टि धर्मार्थ आंख का अस्पताल सहित अन्य तमाम ऐसी शाखाएं हैं जहां पर चौबीसों घंटे पुलिस व सुरक्षा का पहरा रहता है। मगर इतने पहरे के बावजूद इस इलाके में शव का मिलना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त कर ली गयी है। दूसरी तरफ पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने का काम भी शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed