फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man shot under suspicious circumstances

Gonda News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली

Sat, 09 Dec 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 09 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Young man shot under suspicious circumstances
करनैलगंज (गोंडा)। एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। जिसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। ग्रामीणों के अनुसार युवक द्वारा खुद को गोली मारने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर अमरहा के सिकिहा गांव निवासी अरविंद गोस्वामी (35) को शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लगी। गांव वालों ने आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ बाप-बेटे थे। अरविंद को किन परिस्थतियों में गोली लगी इसका पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि घटना की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed