फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   young man found hanging

Gonda News: फंदे पर लटका मिला युवक

Tue, 22 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
young man found hanging
गोंडा। नगर पंचायत बभनान के भगत सिंह नगर वार्ड निवासी गंगाराम यादव इलाहाबाद बैंक के सामने मिठाई व चाय की दुकान चलाता था। सोमवार रात वह दुकान में सोने आया था। मंगलवार सुबह काफी देर तक दुकान न खुलने पर आसपास के लोगों ने रोशनदान से अंदर झांका तो गंगाराम का शव गमछे से बंधे फांसी के फंदे पर लटका दिखा। गंगाराम के बहनोई मस्तराम यादव निवासी बहिराडीहा थाना छपिया ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि गंगाराम ने सरकारी नौकरी के लिए किसी को साढ़े छह लाख रुपये घूस दी थी। इसके चलते वह कुछ दिनों से परेशान था। बभनान चौकी प्रभारी रजनीश दूबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, गंगाराम के खुदकुशी करने से परिवार में कोहराम मचा है। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। मंगलवार को ही छोटे पुत्र की छट्ठी हाेनी थी। मगर सुबह ही गंगाराम के फंदे पर लटके मिलने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed