फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man dies in accident, cousin and friend injured

Gonda News: हादसे में युवक की मौत, मौसेरे भाई व दोस्त घायल

Mon, 11 Aug 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 11 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Young man dies in accident, cousin and friend injured
शाहपुर/भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। शाहपुर-चचरी मार्ग पर भटपुरवा के पास रविवार देर रात बाइक में बेकाबू वाहन की टक्कर से नकार गोबरे पुरवा निवासी बड़कऊ (21) की मौत हो गई। बहराइच के कैसरगंज निवासी उनके मौसेरे भाई श्रवण कुमार और गोबरेपुरवा निवासी दोस्त अनूप अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, रविवार रात नौ बजे बड़कऊ अपने मौसेरे भाई व दोस्त के साथ बाइक से निकले थे। घर से करीब छह किलोमीटर दूर शाहपुर-चचरी मार्ग पर बाइक में किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में बड़कऊ की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलवंत कुमार शुक्ल ने बताया कि सूचना पर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने श्रवण व अनूप की हालात खतरे से बाहर बताई है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि हेलमेट नहीं पहने होने से बड़कऊ के सिर में गंभीर चोटें आईं, इसी के चलते उनकी मौत हो गई। इसी हादसे में एक कुत्ते की भी मौत हुई है। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

माता-पिता की हो चुकी मौत, पांच भाई-बहनों का करते थे भरण-पोषण
ग्राम प्रधान ने बताया कि बड़कऊ के पिता कुल्ले व मां लक्ष्मी की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़कऊ तीन भाई व तीन बहनों में सबसे बड़े थे। वह गांव में ही मजदूरी कर भाई-बहनों का भरण-पोषण कर रहे थे। मां-पिता की मौत के बाद बड़कऊ ही भाई-बहनों का सहारा थे। उनकी मौत से भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में दो घायल
करनैलगंज नगर में लखनऊ मार्ग पर रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार विवेक सिंह निवासी अकोहरी थाना परसपुर और मोहम्मद मेराज निवासी कटरा शहबाजपुर घायल हो गए। भंभुआ निवासी शिवम सिंह ने दोनों को करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed