फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man crushed to death after coming under tractor wheels

Gonda News: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से युवक की कुचलकर मौत

Thu, 02 Nov 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Young man crushed to death after coming under tractor wheels
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुसुंडा डीहा में खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे गेहूं की बोआई के लिए खेत की जोताई हो रही थी। गांव का ही एक चालक ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान खेत स्वामी राधेश्याम पांडेय का पौत्र दीपक पांडेय (25) चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़कर बैठने का प्रयास करने लगा। अचानक उसका पैर फिसला और हाथ छूट गया, जिससे वह पिछले पहिए के नीचे आकर कुचल गया। घायल अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



तीन भाइयों में मझला था दीपक
ट्रैक्टर के नीचे कुवलकी मरने वाला दीपक तीन भाइयों में मझला था। उसके माता-पिता व अन्य दो भाई दिल्ली में रह रहे थे। घर का सबसे जिम्मेदार होने के नाते वह बाबा के साथ खेती आदि में हाथ बंटाता था। तकरीबन चार साल पहले दीपक की शादी हुई थी। ऐसे में दीपक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद दिल्ली से माता-पिता व भाई आदि भी घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed