Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   You will get the gift of special trains before the festival

Gonda News: त्योहार से पहले मिलेगा स्पेशल ट्रेनों का तोहफा

Fri, 06 Sep 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
You will get the gift of special trains before the festival
गोंडा। त्योहार और उत्सव पर यात्रियों को खुशियां देने के लिए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों में भीड़ की समस्या से यात्री परेशान न हों, इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। माना जा रहा है कि अभी कई और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन (04044) आनंद विहार टर्मिनस से 26 अक्तूबर, दो, नौ व 16 नवंबर को प्रत्येक शनिवार को तथा (04043) गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस त्योहार विशेष ट्रेन 27 अक्तूबर, तीन, 10 व 17 नवंबर को प्रत्येक रविवार को मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन (04044) 26 अक्तूबर, दो, नौ व 16 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनस से रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन पूर्वाह्न 11:35 बजे गोंडा पहुंचेगी। गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस त्योहार विशेष गाड़ी 27 अक्तूबर और तीन, 10 व 17 नवंबर को गोरखपुर से शाम 5:25 बजे प्रस्थान करेगी। शाम 7:55 बजे गोंडा पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 10:40 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन (01431/01432) पुणे-गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन पुणे से 25 अक्तूबर व एक नवंबर को शुक्रवार तथा गोरखपुर से 26 अक्तूबर व दो नवंबर शनिवार को दो फेरों के लिए किया जाएग। यह ट्रेन (01431) 25 अक्तूबर व एक नवंबर को पुणे से शाम 4:15 बजे प्रस्थान करके शाम को 5:50 बजे गोंडा, 6:20 बजे मनकापुर पहुंचेगी। वापसी में (01432) ट्रेन 26 अक्तूबर व दो नवंबर को गोरखपुर से देर रात 11:25 बजे प्रस्थान करेगी। मनकापुर 01:17 बजे व गोंडा 01:55 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 06:25 बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






वहीं, रेलवे प्रशासन ने दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्हारशाह खंड पर स्थित वरंगल-होशियारपुर-काजीपेट-हसनपर्ती रोड स्टेशनों के मध्य चौथी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दो जोड़ी ट्रेनों को विभिन्न दिवस के लिए निरस्त किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 22, 26, 27, 29 सितंबर, तीन व चार अक्तूबर को चलने वाली (12511) गोरखपुर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। कोच्चुवेली से 24, 25, 29 सितंबर, एक, दो व छह अक्तूबर को चलने वाली (12512) कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं बरौनी से 23 व 30 सितंबर को चलने वाली (12521) बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस व एर्नाकुलम से 27 सितंबर व चार अक्तूबर को चलने वाली (12522) बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed