{"_id":"683f3aac1bf49bd1640371bb","slug":"you-will-get-relief-from-the-problem-of-cleft-lip-and-palate-gonda-news-c-100-1-slko1026-138788-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कटे होंठ व तालू की समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कटे होंठ व तालू की समस्या से मिलेगी निजात
Tue, 03 Jun 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। सीएचसी तरबगंज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्माइल ट्रेन संस्था ने विशेष शिविर आयोजित किया। इसमें जन्मजात कटे होंठ व तालू के मरीजों का पंजीकरण किया। परीक्षण कर निशुल्क ऑपरेशन के लिए कुल 32 बच्चों का चयन कर पंजीकरण किया।
डीआईसी मैनेजर उमा शंकर ने बताया कि लखनऊ के हेल्थ सिटी अस्पताल में पंजीकृत मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा। पंजीकरण के लिए बुधवार को सीएचसी करनैलगंज, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को जिला अस्पताल गोंडा में कैंप लगाया जायेगा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवनीत गौरव सिंह, डॉ. राजेन्द्र कुमार, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. ज्योति चौधरी, इस्माइल ट्रेन के नीरज शर्मा, डॉ अमरनाथ शर्मा,डॉ आशुतोष गुप्ता, डॉ अनूप तिवारी, डॉ जेके सिंह, फार्मासिस्ट अंकुर गुप्ता व अतुल मिश्रा मौजूद रहे।