फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   yoga

15 वेलनेस सेंटरों पर सूर्य नमस्कार से स्वस्थ्य समाज का संकल्प

Sat, 15 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
yoga
फोटो- 21- गोंडा के एससीपीएम मेडिकल कालेज में सूर्य नमस्कार में शामिल प्रशिक्षु। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। मकर संक्रांति पर सूर्य नमस्कार की मुहिम का आयोजन जिले के 13 वेलनेस सेंटरों पर आयोजित हुई। शहर के एससीपीएम मेडिकल कॉलेज में सूर्य नमस्कार शिविर में प्रशिक्षुओं को सभी आसन बताए गए और सूर्य नमस्कार से शारीरिक व मानसिक विकास के बारे में योग प्रशिक्षक आदर्श मिश्र ने बताया। इसी तरह अन्य सेंटरों पर ही आयोजन हुए। आयुष मंत्रालय से सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

एससीपीएम आयुष कॉलेज में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक आदर्श मिश्र ने मेडिकल छात्र छात्राओं को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराते हुए कहा कि ‘सूर्य नमस्कार’ सूर्य की प्रत्येक किरण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए सूर्य को प्रणाम के रूप में किया जाता है। वह सभी जीवों का पोषण करता है। कॉलेज के निदेशक धीरज दुबे ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से, सूर्य नमस्कार को प्रतिरक्षा विकसित करने और जीवन शक्ति में सुधार करने के लिए जाना जाता है। जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. शिवाजी सिंह जी ने बताया कि इस सूर्य नमस्कार के सामूहिक प्रदर्शन का उद्देश्य इसके जरिए जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का संदेश देना है। कॉलेज की प्रबंध निदेशक अलका पांडेय ने बताया कि सूर्य नमस्कार शरीर और मन के समन्वय के साथ 12 चरणों में किए जाने वाले आठ आसनों का एक समूह है। इसे ज्यादातर प्रात: काल में करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और नर्वस सिस्टम शांत होता है। गायत्री परिवार के अभिषेक सिंह ने स्वस्थ शरीर स्वच्छ मन सभ्य समाज को अपनाने के लिये छात्रों को जागरूक किया। निदेशक अजिताभ दुबे ने भी विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन

योग वेलनेस सेंटर पंडरी कृपाल से योगाभ्यास फेसबुक, जूम ऐप एवं गूगल मीट जैसे विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन संसाधनों द्वारा कराया गया। इसके साथ गांधी पार्क में सोशल डिस्टेंस के साथ बाल योगियों ने सुबह की बेला में मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कोरोना के तीसरी लहर से बचाने के लिए सूर्य नमस्कार में प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार और भुजंगासन आदि आसन करवाया जाएगा। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने और चुस्त-दुरुस्त रखने में बेहद ही कारगर है। इस अवसर पर अशोक सिंह, अनिल भट्ट, गौरव गुप्ता, आशीष, विवेक,अभिषेक, राज, वरदान, रितिका, खुशी, सौर्य, तथागत, विहान,सलोनी, माही, श्रद्धा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed