{"_id":"6675caa6e06ef702de055ba4","slug":"yoga-day-celebrated-on-the-birthplace-of-patanjali-gonda-news-c-100-1-gon1002-118945-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पतंजलि की जन्मभूमि पर मनाया योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पतंजलि की जन्मभूमि पर मनाया योग दिवस
Sat, 22 Jun 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज (गोंडा)। विश्व योग दिवस पर महर्षि पतंजलि जन्मभूमि पर योग दिवस का आयोजन हुआ। तरबगंज ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय, वजीरगंज प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, आरएसएस के कार्यवाह ओमप्रकाश पांडेय व रविंद्र भारती ने महर्षि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पतंजलि जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने न्यास की ओर से प्रमाणपत्र देकर सभी को सम्मानित किया। इसके पहले योग शिक्षक रवि दुबे ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। प्रधान प्रतिनिधि विपिन सिंह ने भंडारे का आयोजन किया। भोले सिंह, महेश ओझा आदि ने सहयोग किया।
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के न आने से रही मायूसी
विश्व योग दिवस के अवसर पतंजलि जन्मभूमि के कार्यक्रम से जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के दूरी बनाने से लोगों में मायूसी दिखी। न्यास के अध्यक्ष स्वामी भगवदाचार्य ने बताया कि उन्होंने जिले के सभी सांसदों, विधायकों, मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी सहित अधिकारियों को पतंजलि जन्मभूमि पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।