{"_id":"64399870842cde0cfa017164","slug":"wrestlers-will-clash-tomorrow-at-nandininagar-stadium-gonda-news-c-13-1-183919-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नंदिनीनगर स्टेडियम में कल भिड़ेंगे पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नंदिनीनगर स्टेडियम में कल भिड़ेंगे पहलवान
विज्ञापन
गोंडा। नंदिनीनगर महाविद्यालय के स्टेडियम में रविवार से तीन दिवसीय अंडर 17 जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज होगा। कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर से पहलवान शनिवार को नंदिनीनगर पहुंचेंगे। शुक्रवार को टाटा मोटर्स इंडोर स्टेडियम में चयन ट्राॅयल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्राॅयल कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल करने वाले बीस बालक व दस बालिका पहलवानों का चयन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
अखिल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप पहलवानों का परिचय प्राप्त कर पहलवानों का हाथ मिलवाकर चयन ट्रायल कुश्ती की शुरुआत कराई। सांसद ने पहलवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। चयन ट्रायल में पुरुषों के फ्री-स्टाइल, ग्रीकोरोमन तथा बालिकाओं के दस- दस भार वर्गों में तीस पहलवानों का चयन किया गया। बालिकाओं के फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वाती, ईशा खोखर, गुंजा यादव, अंजली, काजल, लीजा, कशिश, आंचल कुमारी, अंजली पंवारव स्वाती का चयन किया गया। जबकि बालकों के फ्री-स्टाइल तथा ग्रीकोरोमन में प्रिंस यादव, धनंजय यादव, पारस, दुर्गेश, जुबेर, शिवम यादव, दिगंबर सोलंकी, गुल बहार, मानव शर्मा, रितिक, आशीष यादव, अभिषेक यादव, अभिषेक, जयबीर सिंह, सूरज यादव, दीपांशु बालियान, अश्वनी यादव, सौरभ यादव, यशवंत गिरी, उत्तम राना ने टीम में अपना स्थान बनाया। इस मौके पर कोच प्रेम चंद यादव, सुधीर यादव, सुरेश उपाध्याय, दीपनारायण यादव, सुभाषचंद्र भारद्वाज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
-बीते 21 जनवरी को नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्टेडियम में शुरू हुई तीन दिवसीय ओपन नेशनल सीनियर रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप रद कर दी गई थी। दिल्ली में कुछ पहलवानों ने अखिल भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। कुश्ती चैंपियनशिप रद्द होने से नंदिनी नगर पहुंचे पहलवान मायूस होकर लौट गए थे।